नाबालिग छात्रा को बुरी नियत से पकड़ने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नाबालिग छात्रा को बुरी नियत से पकड़ने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज | New India Times

नाबालिग छात्रा स्कूल से वापस घर जाते समय पेड़ के नीचे हवा के लिए रुक गई तो दो लोग छात्रा को देखकर उसके पास गए और खाने पीने की चीजों का लालच दिया फिर बुरी नियत से पकड़ लिया। छात्रा खुद को छुड़ाकर अपने पिता के पास पहुंची और घटना की पूरी जानकारी पिता को दी। पिता ने अपने सहयोगियों की मदद से मौके पर जाकर उस व्यक्ति को उप निरीक्षक मंजू चौधरी की मदद से पड़कर थाना पुवायां  लाया गया और पिता ने तहरीर दी, जिसमें पूरी घटना अंकित की गई।

प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, दिवाकर अग्निहोत्री उर्फ रामबहादुर, अनिल कुमार मिश्रा पर धारा 75 बी एन एस व 7/8 पक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version