सिंधी समाज के 32 वर्षीय युवक के आकस्मिक निधन पर पिता ने बेटे के नेत्र (कॉर्निया) रोटरी क्लब बुरहानपुर को किया दान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सिंधी समाज के 32 वर्षीय युवक के आकस्मिक निधन पर पिता ने बेटे के नेत्र (कॉर्निया) रोटरी क्लब बुरहानपुर को किया दान | New India Times

मरणोपरांत नेत्र दान सबसे महान दान होता है, कोई नेत्रहीन आपके नेत्रों से संसार को देख सकता है। रोटरी क्लब सचिव जयप्रकाश लखोटिया ने बताया सिंधिबस्ती निवासी 32 वर्षीय जय लालवानी के आकस्मिक निधन पर उनके पिता अमरलाल लालवानी ने रोटरी आई कलेक्शन सेंटर को बेटे के नेत्र (कॉर्निया) दान किए। कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. प्रीति स्वप्निल पाटिल द्वारा क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल मुंशी, सदस्य अमर पोहानी की मोजूदगी में कॉर्निया निकाला गया, बोरले हॉस्पिटल में संचालित रोटरी आई कलेक्शन सेंटर  में डॉ सुबोध बोरले के मार्गदर्शन में उक्त कॉर्निया को चिकित्सक विधि से संग्रहित कर इंदौर स्थित एमके इंटर नेशनल आई बैंक को भेजा जाएगा, जहां संपूर्ण जांच के बाद किसी नेत्र हीन को नेत्र प्रत्यारोपण किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version