पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सीएम हेल्पलाईन निराकारण में जनपद पंचायत तिरला 05 माह से मध्यप्रदेश में  प्रथम स्थान पर रहा | New India Times

धार जिले की जनपद पंचायत तिरला द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना सीऍम हेल्पलाइन में ग्रामीणों की समस्या का 100%  त्वरित निराकरण करने के कारण 05 माह से लगातार मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान बनाये हुए है।

तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सुश्री जिम्मी बाहेती तिरला में पदस्थ है तब से आज दिनांक तक जनपद पंचायत तिरला सीऍम हेल्पलाईन में “A” ग्रेड प्राप्त कर रहा है। इनकी कार्यशैली एवं कार्य के प्रति सकारात्मकता के कारण जनपद पंचायत तिरला का नाम देश/प्रदेश  स्तर पर गौरवान्वित हो रहा है।

जबकि जनपद का अधिकतर क्षेत्र दुर्गम रास्तों एवं जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में भी जनपद पंचायत तिरला जिले में संभवत पहली जनपद है जो लगातार 05 माह से शिकायतों के निराकरण में प्रथम रही है। इनके द्वारा  शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर शिकायत का निराकरण कर या समझाइश देकर शिकायतों को संतुष्टि से बंद करवाने से जनपद प्रथम पायदान पर बना हुआ है।

शिकायतों को बंद कराने में सम्बंधित ग्राम पंचायत के सचिव/ग्राम रोज़गार सहायक/संबंधित अधिकारी/कर्मचारी प्रतिमाह अपना योगदान दे रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती को लगातार 5 माह से मध्यप्रदेश में प्रथम आने पर शासन स्तर से प्राप्त प्रशंसा पत्रों का श्रेय अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.