मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को स्थानीय सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज में बानिये हमदर्द (एचएनएफ) पदमश्री हकीम अब्दुल हमीद साहब मरहूम की 25 वी यौम ए वफात के मौके पर कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में संस्था अध्यक्ष हमीद काज़ी की अध्यक्षता में एक ताज़ियती तकरीब का आयोजन किया गया जिसमें हमीद काज़ी ने सदारती खुतबे में हकीम साहब से अपनी पहली मुलाकात में हकीम साहब की सादा ज़िंदगी के बारे में और प्रोफेसर डॉ. फरीद काज़ी ने हकीम साहब की तिब्बी खिदमात पर अपने विचार रखें। आभार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. एम. गुप्ता ने माना। संचालन उप,प्राचार्य डॉ. शबीना हाशमी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में टीचर्स एवं छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। बुरहानपुर के युनानी कॉलेज में पद्मश्री हकीम अब्दुल हमीद साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

