यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुभाष पार्क धौलपुर में समता सैनिक दल के पदाधिकारियों ने गुरु रोशन लाल बौद्ध का बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर देकर साफा बांध कर भव्य स्वागत किया गया। नोवत लाल कैन रामहेत पूर्व थानेदार बृजेश व्यास जी का भी भव्य स्वागत किया समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचिव वी के कंचन बौद्ध ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब डा अंबेडकर के द्वारा 24 सितंबर 2024 को गठित समता सैनिक दल आज पूरे भारतवर्ष के अंदर समस्त महापुरुषों की विचारधाराओं को लेकर कार्य कर रहा है। भारतीय बौद्ध महासभा के वरिष्ठ संयोजक व धौलपुर जिला अध्यक्ष सम्मानित रोशन लाल बौद्ध जी के द्वारा धौलपुर में समता सैनिक दल का गठन दिनांक 20 सितंबर 2014 को किया आज संगठन नियंत्रण कार्य कर रहा है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष भीखाराम बौद्ध ने बताया कि समता सैनिक दल के द्वारा जिले में 81 भीम जागरण व सामाजिक जन जागृति कार्यक्रम हो चुके हैं आदि पर विचार व्यक्त किए। जिला प्रवक्ता डॉ रूप सिंह बौद्ध ने बताया कि यह संगठन गैर राजनैतिक व सामाजिक संगठन आदि पर विचार व्यक्त किए धौलपुर में संगठन के गठन कर्ता रोशन लाल बौद्ध ने बताया कि भारतीय बौद्ध महासभा समता सैनिक दल दोनों ही संगठन बाबा साहेब अंबेडकर ने बनाए थे और धौलपुर में भी दोनों ही संगठन साथ मिलकर गांव-गांव ढाड़ी ढाड़ी जाकर महापुरुषों की मूल विचारधाराओं पर कार्य कर रहे हैं अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त है। स्वागत के मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव वी के कंचन बौद्ध जिला उपाध्यक्ष भीखाराम बौद्ध जिला प्रवक्ता डॉ रूप से बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष राजेश बौद्ध संगठन सचिन बंटी बौद्ध प्रचार सचिव अजय कुमार एकता परिषद के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह आदि उपस्थित रहे।

