मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फरीज़ा ए हज अदा कर के सोमवार दिनांक 22/07/2024 की सुबह कुशीनगर एक्सप्रेस से बुरहानपुर की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत सैय्यद इकराम उल्लाह बुखारी साहब मुम्बई से बुरहानपुर पहुंचे। मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर उनके फरजंद एवं युवा धार्मिक विद्वान हज़रत सैयद अनवार उल्लाह बुखारी सहित बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले, शुभचिंतक, खेर ख्वाह, दोस्त एहबाब, रिश्तेदार और बुरहानपुर की आवाम मौजूद थे। बुरहानपुर की सर ज़मीन पर पहुंचते ही उन्होंने बुरहानपुर शहर की अमन- शांति के लिए दुआएं की। सभी लोगों ने गले मिलकर और पेशानी पर बोसा देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया और दुआ फरमाई कि अल्लाह आपके और तमाम मुस्लिम उम्मत के हज को कुबूल फरमाए। अल्लाह सलामत रखे आपको आपका साया हम सब बुरहानपुर वालों पर हमेशा बना रहे। आमीन

