जिला असपताल के नर्स के हाथ से फिसल कर गिरने से नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की  मामले की जांच | New India Times

अविनाश द्विवेदी, कटनी ( मप्र ), NIT; ​जिला असपताल के नर्स के हाथ से फिसल कर गिरने से नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की  मामले की जांच | New India Timesजिला अस्पताल में नवजात बच्चों की देखभाल में लापरवाही या यूं कहें कि जिला अस्पताल के शिविल सर्जन के.के. श्रीवास्तव की भी लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां, बच्चों की देखरेख में अनदेखी के चलते एक नवजात की गुरुवार को मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि नर्स के हाथ से फिसलकर नवजात जमीन पर गिर गया जिससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आयी और उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

आईसीयू में एडमिट था नवजात 

जिला अस्पताल में आशा बाई पति चुन्नू केवट निवासी प्रेम नगर को बुधवार की दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। शाम को उसने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात की स्थिति नाजुक होने पर उसे आईसीयू में एडमिट किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने बुधवार की शाम को नवजात का परीक्षण किया,  इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

घर में देखा सिर पर थी चोट की निशान 

अस्पताल से नवजात के शव को लेकर परिजन बुधवार की रात को अपने घर पहुंचे। इस दौरान उन्हें नवजात के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। इस पर परिजनों को आईसीयू में नवजात की देखभाल में लापरवाही की आशंका हुई। वे नवजात के शव को लेकर गुरुवार की सुबह अस्पताल पहुंचे। नवजात के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाते हुए मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

शव को लेकर पहुंचे कोतवाली थाना 

नवजात के परिजन उसके शव को लेकर गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में हंगामा मचाया। अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में बच्चे का लापरवाही पूर्वक इलाज किया गया। आशंका है कि उसकी सिर के बल गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

By nit

Exit mobile version