मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल एवं सभापति उत्तर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दिशा निर्देश एवं सोसाइटी के प्रदेश प्रबंधन समिति सदस्य एवं अशासकीय जिला सचिव की मांग पर जनपद शाहजहांपुर में राहत सामग्री भेजी गई है। जिसको जिला प्रशासन द्वारा जनपद स्तर पर विकासखंड अधिकारियों के सहयोग से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को वितरित कराई जाएगी। उक्त जानकारी जिला प्रबंधन समिति सदस्य अनुज जौहरी ने दी।
