लायंस क्लब का मीडिया प्रभारी बनने पर बागपत के लोगों ने दी अनिल गुप्ता को बधाई | New India Times

विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:

लायंस क्लब का मीडिया प्रभारी बनने पर बागपत के लोगों ने दी अनिल गुप्ता को बधाई | New India Times

लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड के बोर्ड की आम सभा और स्कूलिंग का कार्यक्रम होटल सिग्नेचर ग्रांड हरिनगर दिल्ली में सम्पन्न हुआ। लायंस क्लब के बोर्ड का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होता है। स्कूलिंग अधिकारी लायन दिनेश दीपक जोशी पूर्व जनपद पाल ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्व के बारे में बताया। उसके बाद क्लब प्रधान लायन कृष्ण जावला ने क्लब के द्वारा किये गए सेवा कार्यों के बारे में सभी बोर्ड को बताया। लायन अनिल गुप्ता इस क्लब से काफी सालों से जुड़े हुऐ हैं और सभी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देते हैं।

उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए लायंस क्लब के मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। अनिल गुप्ता मूल रूप से बागपत के निवासी हैं। उनके लायंस क्लब का मीडिया प्रभारी बनने पर उन्हें बागपत के लोगों ने भी बधाई दी है। आज की सभा में लायन भारत भूषण दुआ पूर्व जनपद पाल और मल्टीपल 321 के कोषाध्यक्ष, लायन धीरज जैन रीजन चेयरपर्सन, लायन प्रवीण कुमार क्लब सचिव, लायन ललित मुटरेजा, लायन अनिल गौतम, लायन प्रवीण कूलवाल, लायन मनीष साहनी एवं क्लब बोर्ड के कई सदस्यों उपस्थित हुए। सभी ने पूर्ण वर्ष प्रधान जी का साथ देने का वादा किया और अनुरोध किया कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version