मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अब्दुल कादिर पुलिस उपाध्यक्ष एसटीएफ, उo निo रशीद अली, शिवओम पाठक, संदीप, गिरिजेश पोसवाल, नितिन आदि एसटीएफ टीम ने शाहजहांपुर के थाना तिलहर के ग्राम पितनापुर में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में जनपद संभल का कुख्यात बदमाश शाहनूर उर्फ शानू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस को तत्काल सीएससी मदनपुर में लेजाया गया जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।
एचपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कल देर रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ बरेली यूनिट की थाना तिलहर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई जिस में शाहनूर उर्फ शानू की मौत हो गई, शाहनूर पर एक लाख का इनाम घोषित था, दर्जनों मुकदमे कई जनपदों में दर्ज है। उसका साथी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश चल रही है। मृतक बदमाश के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की गई।
