आबकारी विभाग की मिली भगत से अवैध अहाते का संचालन के खिलाफ सशक्त पत्रकार समिति ने खोला मोर्चा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग की मिली भगत से अवैध अहाते का संचालन के खिलाफ सशक्त पत्रकार समिति ने खोला मोर्चा | New India Times

मध्य प्रदेश शासन के नियम विरुद्ध और आबकारी विभाग की मिली भगत से शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने के अहाते का संचालन किया जा रहा है, जिससे सरकार के आदेश की अवहेलना हो रही है। सरकार के बनाए नियमों का खुलेआम उल्लघंन कर शहर का स्वच्छ वातावरण भी खराब किया जा रहा है। इसी शिकायत को लेकर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले के नेतृृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्त अहाते पूर्ण रूप से बंद कर अवैध अहाते संचालनकर्ताओं पर कार्यवाई करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि शहर के सिंधी बस्ती झूलेलाल मंदिर के पास, जिला अस्पताल के सामने बहादरपुर रोड़, नेहरू मोंटेसरी स्कूल के सामने लालबाग रोड, बस स्टैंड नगर निगम रोड़, गुजराती समाज मार्केट, ताप्ती नदी पुल के पहले शिकारपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर खंडवा रोड़, रेणुका माता मंदिर रोड़, आलमगंज व अन्य होटलों और दाबों पर नियम विरुद्ध बैठाकर शराब पिलाई जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी को शराब की अधिक लत लग रहीं हैं और उन पर बुरा असर पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि सिंधी बस्ती में संचालित शराब दुकान की आड़ में चल रहें अवैध अहाते की पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ? उक्त शराब दुकान के भीतर वर्तमान में भी लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही हैं।

कार्यवाही करने के बजाय आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा कार्यवाई करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं होने का बहाना बनाया गया, इस से प्रतित होता है कि आबकारी विभाग का अवैध अहाते संचालकों को संरक्षण प्राप्त है और आबकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की सांठ गांठ और मिली भगत से ही अवैध अहाते का संचालन शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहा है। कार्यवाई नहीं होने से शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद हो रहें हैं और आमजन मानस इस अवैध गतिविधि से त्रस्त व परेशान है। अवैध रूप से संचालन हो रहे अहाते के पास से कई स्कूली विद्यार्थियों का भी आना जाना लगा रहता है, जिससे इन बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

जंगाले ने कहा कि अवैध अहाते में शराब पीकर निकलने वाले शराबी कई बार लड़की छेड़खानी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं, जिससे महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, अहाते में बैठाकर शराब पीने वाले कई शराबियों द्वारा रोड पर राह चलते आमजन मानस से भी विवाद किया जा रहा है। कई बार शराबी रोड पर खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं, कुछ दिन पूर्व ही सिंधी बस्ती स्तिथ शराब दुकान के बाहर कुछ युवाओं ने जमकर विवाद किया और उत्पात मचाया था। ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि शराब माफिया द्वारा प्रत्येक अवैध अहाते का संचालन करने के लिए 1500 से 2000 रूपये रोज का किराए ले रहे हैं, जिससे शासन के नियमों की धज्जियां तो उड़ ही रहीं हैं, साथ ही शासन के राजस्व को भी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं। उमेश जंगाले ने कहा कि समस्त अवैध अहाते का संचालन 8 दिवस में बंद नहीं होता है, तो सशक्त पत्रकार समिति द्वारा धरना प्रदर्शन, आंदोलन कर विरोध दर्ज कराया जाएंगा। वहीं मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने कहा कि अवैध शराब अहाते का संचालन जल्द बंद कराएंगे। इस दौरान प्रीतम महाजन, अनील महाजन, तौकीर आलम, संदीप भालसिंह, भगवानदास शाह, राशिद अंसारी, वशीद खान सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version