मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत दातलावादी में खुशी का माहौल बन गया जब सड़कें स्ट्रीट लाइट से रोशन हो गई वर्षों से ग्राम वासियों द्वारा सड़क एवं वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग कर रहे थे जिनकी मांगें अब जनपद पंचायत और जनपद सदस्य की पहल से पूरी होती हुई दिखाई दे रही है दातला पावर हाउस क्षेत्र में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब सड़कें रोशनी से रोशन हो गई युवाओं ने आतिशबाज़ी कर खुशियां मनाये वर्षों से ग्रामवासी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं जिसमें एक मांग पूरी होती हुई दिखाई दे रही है दातला मुख्य मार्ग सहित वार्ड की सड़कें रोशन दिखाई दे रही है जानकारी के अनुसार बचे हुए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट विद्युत पोल एवं केवल बिछाई जाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है जल्द ही बची हुई सड़के वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन किया जाएगा क्षेत्र के युवाओं ने केक काटकर आतिशबाज़ी करते हुए खुशियां मनाई।

