शिवाजी नगर, वार्ड क्रमांक 47 के विट्ठल मंदिर में कल 17/7/24 को आयोजित अभिषेक एवं आरती में शरीक होंगे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवाजी नगर, वार्ड क्रमांक 47 के विट्ठल मंदिर में कल 17/7/24 को आयोजित अभिषेक एवं आरती में शरीक होंगे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

रेलवे स्टेशन लालबाग दो हिस्सों में बटा हुआ है।अगला टेंपो स्टैंड, मंडी बाजार से  लगा तो दूसरा हिस्सा शिवाजी नगर, सूर्यवंशी नगर, ठोबरे नगर, करीमनगर, चिंचाला पहुंचने एवं आवागमन का एक मुख्य रास्ता यही रेलवे क्रॉसिंग है। बीमार अवस्था एवं डिलीवरी पीड़ित महिलाओं को आने जाने में इस रेलवे क्रॉसिंग का सामना करना ही पड़ता है। आपको बता दें कि अगर कोई सीरियस पेशेंट डिलीवरी महिलाओं को ऑटो एवं मोटर साइकिल के जरिए चिंचाला दत्ता मंदिर पहुंच मार्ग होते हुए अस्पताल ले जाना पड़ता है। समय रहते पेशेंट अस्पताल नहीं पहुंच पाता। कभी कभी बीच रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है।

रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास ब्रिज को लेकर कुछ महीना पहले भी सांसद विधायक द्वारा रेलवे क्रॉसिंग स्थान पर सर्वे कराया गया था, जिसकी खबर समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों पर भी लगी थी। परंतु अभी तक बात वहीं की वहीं रूकी पड़ी है। आए दिन सुबह से लेकर रात तक वार्ड वासियों को मजदूरी करने,मंडी बाजार, हॉस्पिटल स्कूल जाते बच्चे इस रेलवे क्रॉसिंग से जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। कई महिला एवं पुरुष के तो इस रेलवे क्रॉसिंग में गिरकर हाथ पैर भी टूट गए  हैं। दूसरी ओर विश्व धरोहर कुंडी भंडारा इसी मार्ग में आता है।पैदल पहुंच मार्ग भी यही है। वार्ड वासियों को सर्व सुविधा हेतु इस रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास ब्रिज होना बहुत जरूरी है, जिससे जनमानस को आने जाने में कठिनाई या दुर्घटना आदि ना हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article