कम राशन वितरण के आरोप पर दी गयी स्पष्टीकरण का एआरओ ने किया परीक्षण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

कम राशन वितरण के आरोप पर दी गयी स्पष्टीकरण का एआरओ ने किया परीक्षण | New India Times

खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेलियाडीह के कोटेदार ने कम राशन वितरण के आरोप का जो स्पष्टीकरण दिया था उसका परीक्षण सोमवार को एआरओ ने गांव वालों से बयान दर्ज करके किया। जानकारी के अनुसार खुनियांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तेलियाडीह के कोटेदार पर कम राशन वितरण का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी ने दिया था।

जिसकी जांच पूर्तिनिरीक्षक द्वारा की गयी थी। जांच में कम राशन वितरण की शिकायत सही पायी गयी थी। जिसके सम्बंध में कोटेदार को स्पष्टीकरण जारी किया गया था। कोटेदार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का परीक्षण सोमवार को एआरओ विजय प्रकाश सहाय तथा लिपिक अखिल सिंह ने किया। एआरओ विजय प्रकाश सहाय ने गांव वालों से अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड के तहत मिलने वाले राशन की पूछताछ किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों गुमान अली, राजू, हदीसुन आदि ने बताया कि अन्त्योदय 30 किग्राम तथा पात्र गृहस्थी 04 किग्राम गल्ला मिल रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article