वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हैदराबाद थाना की अजान चौकी क्षेत्र के ग्राम बगहा अपने जीजा के परिवार में विवाह समारोह में शामिल होने आये जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम तुलापुर निवासी एक युवक के चचेरे जीजा ने अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सन सनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने रंजीत को लथपथ अवस्था में गोला सीएचसी ले गये। जहाँ डाक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बारिकी से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार थाना हैदराबाद की अजान चौकी क्षेत्र के ग्राम बगहा में राम दत्त ऊर्फ झब्बू लाल के यहाँ बेटे संदीप कुमार की शादी थी। जिसमें जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र के थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम तुलापुर निवासी रंजीत कुमार पुत्र लेखराम अपनी माँ रामकली के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आया था।

विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात रंजीत कुमार रात करीब 8 बजे बहनोई के घर की छत पर बिस्तर लगाये लेटा हुआ था। तभी घात लगाये बैठे जीजा वहां आ धमका इस बीच चचेरे साले रंजीत और जीजा पप्पू उर्फ डैनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने साले की कनपटी पर अवैध तंमचा रखकर गोली मार दी जिससे साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस बीच जीजा घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार वालों ने साले रंजीत को लथ पथ अवस्था में गोला सीएचसी ले गये। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे अजान चौकी प्रभारी जेपी यादव, हैदराबाद थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने घटना स्थल की बारिकी से जांच पड़ताल करने के बाद अपने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, एडिशनल एसपी नैपाल सिंह, सीओ अजेंद्र यादव सहित तमाम पुलिस फोर्स ने घटना की जानकारी परिवार वालों से ली और घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की और कहाँ आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। मृतक रंजीत कुमार की माँ रामकली ने बताया कि चचेरे बहनोई ने मेरे बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं आरोपी पप्पू उर्फ डैनी अपनी ससुराल में बीते तीन वर्षों से रह रहा था। गांव के लोग बताते हैं कि मृतक रंजीत व आरोपी पप्पू डैनी की पुरानी रंजीश होगी या ज़मीनी विवाद होगा तभी घटना हुई है।
इस घटना के सम्बन्ध में हैदराबाद थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद स्पष्ट हो जायेगा कि हत्या किस वजह से हुई है, फिलहाल आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
