पंच ज अभियान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर की ओर से वृक्षारोपण संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पंच ज अभियान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर की ओर से वृक्षारोपण संपन्न | New India Times

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में श्री इन्दु कान्त तिवारी (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के निर्देशन में श्री शेख सलीम (प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय) श्री सूर्य प्रकाश शर्मा (प्रथम जिला न्यायाधीश) श्रीमती कल्पना मरावी, तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री अजय कुमार यदु,  न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राजकुमार भद्रसेन, न्यायिक मजि., श्रीमती संघप्रिया भद्रसेन, न्यायिक मजि., गुरूवेन्द्र कुमार हुरमाड़े न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री देवेश मिश्रा, न्यायिक मजि., श्रीमती संध्या देवेश मिश्रा न्यायिक मजि., श्रीमती आरती गौतम न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री शिवानी अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक द्वारा जिला न्यायालय परिसर एवं न्यायिक परिसर बुरहानपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर पंच ज अभियान के अंतर्गत तार फेंसिंग से घिरे सुरक्षित स्थानों पर शीशम, जाम, आम, अमलतास, ईमली, नीम, आंवला, करंज आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया। उक्त अवसर पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version