पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (म.प्र.), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम कैंपेन लॉन्च किया था। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने बुद्ध जयंती पर पार्क में एक पौधा लगाकर शुरुआत की थी। अभियान का उद्देश्य देशभर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है जिसके तहत थाना प्रभारी श्रीमती सविता चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यालय परिषद में उधर पौधा ओपन किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक प्रेमचंद वर्मा राजेश चौहान एस आई राजू भाटिया राकेश मेडा एस आई राकेश मोरी करण यादव रघुवीर सोलंकी हेमंत सिंह सिसोदिया राधेश्याम चौहान किशोरी सिंह चौहान शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं आरक्षक एवं कोटवार उपस्थित थे। इस अवसर पर सदलपुर परिसर में पत्रकार अनिल परमार एवं लोकेंद्र चौहान ने अपने मां के नाम पौधारोपण किया गया।
