जुन्नारदेव और देलाखारी पुलिस ने मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव और देलाखारी पुलिस ने मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण | New India Times

जुन्नारदेव और पुलिस चौकी देलाखारी में पुलिस प्रशासन द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश बघेल, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे द्वारा थाना परिसर के समीप  वृक्षारोपण किया गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र मस्करे द्वारा चौकी के समीप वृक्षारोपण किया गया। मध्य प्रदेश शासन के मनसा रूप लगातार अभियान जारी है जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा इस अभियान के तहत अपनी भागीदारी निभाते हुए जनता जनार्दन से अपने मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की गई है जिससे पर्यावरण हरा भरा रहे। इस दौरान थाना का स्टाफ भी मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article