निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बुधवार को क्षेत्रीय विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने बाढ़ से प्रभावित गाँव मुड़लिया, हरिजोत, सिसवा, बेव मुस्ताकम, नेहतुवा, जुड़वनिया, राउतडीला, असनहरा माफ़ी, बामदेई, तेनुई आदि का दौरा किया एवं प्रभावित हुए जनता को उचित संसाधन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ में प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ बड़कू पाण्डेय (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी) मनोज मिश्रा, रामफेर यादव, संजय यादव, बिलाल अहमद, अंकुर पाठक, ककनू, अजय चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।

बरसात के मौसम में नदियों का जल स्तर बढ़ने से इटवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस साल भी नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ने से कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट ने न केवल उनके दैनिक जीवन को प्रभावित किया है बल्कि उनकी आर्थिक स्थितियों पर भी गंभीर असर डाला है।
बुधवार को राप्ती नदी, बूढी राप्ती , जिस कारण से दर्जनों गाँव और टोलों का आवागमन बाधित हो सकता है,
इटवा विधान सभा क्षेत्र में बहने वाली परसोहन घाट नेपाल से अचानक दोपहर बाद पानी आने से सड़क पर पानी आ जायेगा तो चलना भारी पड़ सकता है।
