पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना अन्तर्गत नगर पालिका बांसी में हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना अन्तर्गत नगर पालिका बांसी में हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर द्वारा नगर पालिका बांसी के पशुपति नगर में परमात्मा के घर से कल्लू के घर होते हुए ओमी होटल तक इंटरलॉकिंग तथा राप्ती नगर में अनूप पाण्डेय के घर से समय माता मन्दिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना अन्तर्गत नगर पालिका बांसी में हो रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत नगर पालिका बांसी के पशुपति नगर में परमात्मा के घर से कल्लू के घर होते हुए ओमी होटल तक इंटरलॉकिंग तथा राप्ती नगर में अनूप पाण्डेय के घर से समय माता मन्दिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को देखा गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की लंबाई, चौडाई को नापा गया एवं सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया जिसमें निर्माण कार्य स्टीमेट एवं एम बी के अनुरूप नहीं पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी को 15 दिनों के अन्दर सही कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा जे0ई0 को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version