आईबीसी टेंट हाउस पर नेता प्रतिपक्ष एवं सीनियर एडवोकेट उबैद उल्ला सरदार मोती उल्लाह का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आईबीसी टेंट हाउस पर नेता प्रतिपक्ष एवं सीनियर एडवोकेट उबैद उल्ला सरदार मोती उल्लाह का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

सार्वजनिक जीवन में काम करने वाली कुछ हस्तियां का जन्मदिन कई बार यादगार हो जाता है और उनके चाहने वाले जन्मदिन को चाहत भरा बना देते हैं। इस क्रम में बुरहानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता उबैद एम शेख, एमआईएम पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख और समाजसेवी वाजिद इक़बाल का जन्मदिन शुक्रवार को उनके शुभचिंतकों द्वारा धूमधाम से मना कर बधाइयां दी गई।

ज़िले के सीनियर एडवोकेट, नगर निगम बुरहानपुर में नेता प्रतिपक्ष के पद पर पदस्थ कांग्रेस के कद्दावर दबंग नेता एडवोकेट उबैद एम शेख का आईबीसी टेंट हाउस, अंसार नगर, मोमिन जमात खाना रोड पर उन का पुष्पाहार से स्वागत कर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर उनके दोस्त एहबाब, शुभ चिंतक और साथी गण में सर्वश्री अनवर चौधरी, मोहम्मद फारूक अंसारी चिश्ती, इकबाल अंसारी आईना, नईम अंसारी मैकेनिक, मुन्ना सरदार, गुड्डू भाई रेती वाले, आईबीसी टीम के सदस्यों में मोहम्मद इब्राहिम, मोहसिन अनवर, सईद बावा, मोहम्मद तौसीफ और समीर खान सहित अन्य मित्रगण ने एडवोकेट उबैद शेख़ की सलामती और दीर्घ आयु की दुआएं की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version