सतपाल तंवर ने तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग पर शोक व्यक्त करते हुए मायावती पर समय रहते ध्यान ना देने का लगाया आरोप | New India Times

फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

सतपाल तंवर ने तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग पर शोक व्यक्त करते हुए मायावती पर समय रहते ध्यान ना देने का लगाया आरोप | New India Times

चेन्नई में बहुजन समाज पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉग मामले में भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि के. आर्मस्ट्रांग बहुत अच्छे इंसान थे, प्रकृति उन्हें अपने शीर्ष चरणों में स्थान दें। तंवर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तमिलनाडु बसपा अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मांग की है कि आरोपियों को यथासंभव गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलाई जाए।

भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने भरोसा दिया है कि इस दुख की घड़ी में और न्याय के लिए भीम सेना सदैव पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बहन मायावती जी ने उनकी समस्या की तरफ ध्यान दिया होता तो आज आर्मस्ट्रांग हम सभी के बीच होते। तंवर ने कहा कि दिवंगत आर्मस्ट्रांग को पहले से अंदेशा था कि उनके साथ यह घटना घटित हो सकती है। ऐसे में उन्होंने पुलिस और बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सूचित किया था। यदि तभी बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने सख्त एक्शन लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात की होती तो शायद वक्त कुछ और होता। भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने तमिलनाडु सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाया गया तो भीम सेना दिल्ली में तमिलनाडु भवन का घेराव करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version