राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
ग्राम इमझिरा में शराब के नशे की हालत में कुएं में गिरने से कामता पिता रामसेवक काछी 36 साल की मौत हो गई है। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सौंप दिया है, घटना शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे उस समय घटित हुई जब परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे, तभी खेत में बने हुए कुआं में कूदने की आवाज आई तो परिजन देखने पहुंचे तो कुएं के पानी में हलचल हो रही थी, मोटर चलाकर जब कुएं का पानी खाली किया तो कामता का सिर दिखाई दिया, इसके बाद शव मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी, परिजनों ने बताया कामता काछी शराब के नशे में था और वह कुएं की तरफ चला गया था, जिससे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह ग्राम इमझिरा पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया, परिजनों को सौंप दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि कामता शराब के नशे में क्यों और कैसे कुएं में गिरा।
