मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी में इन दिनों ग्रामवासी भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि निस्तार का पानी भी समय पर ग्राम वासियों को नहीं मिल पा रहा है। 10 दिनों में दो बार मोटर पंप जलने का मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में भीषण जल संकट गहरा गया है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। आपको बता दें ग्राम पंचायत द्वारा निस्तार पानी देकर जलापूर्ति कर रहा है। पीने का पानी वाली नल जल योजना तो पिछले 3 माह से ठप पड़ी है।
क्षेत्रवासी पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकने को मजबूर हो रही है। पानी को लेकर ग्राम वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आनन फानन में प्रशासन द्वारा टैंकर से एक दिन क्षेत्र में जलापूर्ति की गई उसके बाद मामला ठंडे वस्ते में चला गया। क्षेत्र में निस्तार के पानी से हुए जलापूर्ति की जा रही है। पंचायत एवं जनपद में बैठे जिम्मेदारों द्वारा अब तक पीने के पानी को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है निस्तार का पानी भी क्षेत्र वासियों को समय पर पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है जिससे अब जनता जनार्दन आकोर्षित होती हुई दिखाई दे रही है।
