महिलाओं की सुरक्षा के लिए WSafety ऐप को भोपाल डीआईजी ने किया लांच | New India Times

 अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​महिलाओं की सुरक्षा के लिए WSafety ऐप को भोपाल डीआईजी ने किया लांच | New India Timesभोपाल डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने आज मंगलवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए WSafety नामी एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से अपने आप को असुरक्षित महसूस करने पर महिलाएं अपना लोकेशन सीधे पुलिस एवं अपने अभिभावक को एसएमएस, काल के रूप में भेज सकेंगी।
डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि वूमेन सेफ्टी के लिए WSafety app नामक फ्री एंड्रॉयड ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप से खतरा महसूस होने पर महिलाएं एवं लकड़ियां DANGER बटन पर एक क्लिक से अपना लोकेशन पुलिस और गार्जियन को कॉल और एसएमएस के रूप में भेज सकेंगी।

ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल….

 play store में जाकर Wsafety ऐप डाउनलोड करें या इस लिंक का भी कर सकते है यूज – https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cresol.wsafety

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version