शांति समिति की बैठक में नहीं मिले मुझे ज़िम्मेदार अधिकारी, चुटकुलेबाजी के बीच होती रही बैठक | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240706-WA0024.mp4
New India Times

देवरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ,मोहर्रम पर्व एवं सावन के महीने में आने वाले विभिन्न त्योहार को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए जाने के लिए एसडीएम सभा कक्ष में पुलिस शांति समिति की बैठक हंसी मजाक और चुटकुले बाजी के साथ-साथ संपन्न हुई, इस महत्वपूर्ण बैठक में देवरी नगर पालिका के सीएमओ एवं बिजली विभाग सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे वहीं बैठक की कवरेज करने गए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को एसडीएम ने वीडियो रिकॉर्डिंग करने से मना कर दिया, जिसे पत्रकारों में प्रेस की स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप बताया।

शांति समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी ना नहीं आने और उनके द्वारा ऑपरेटर को भेजे जाने को लेकर एसडीएम मुनव्वर खान ने कार्रवाई की बात कही है, बैठक में मौजूद पार्षदों और जन प्रतिनिधियों ने नगर के मुख्य मार्ग पर सब्जी दुकान लगाए जाने और अतिक्रमण किए जाने से होने वाली अवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

स्टेट बैंक के पास बड़ी संख्या में वहां खड़े रहने और सड़कों पर जगह-जगह पार्किंग रहने के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियां और समस्याओं को बैठक में उठाया गया, जिस पर एसडीएम ने 24 घंटे में चालानी कार्रवाई करने की बात कही, नगर में आवारा मवेशियों और सड़क पर लहसुन के छिलके फेंकने वाले पर कार्रवाई की बात कही गई, पार्षद प्रतिनिधियों ने शाम को नगर पालिका के पास पुल पर एवं मंदिरों के आसपास दारु खोरी की घटनाएं बढ़ने से महिलाओं को होने वाली परेशानियों का मामला उठाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने लोक सेवा केंद्र में आय, जाति एवं निवास बनवाने के लिए निर्धारित ₹25 होने के बावजूद ₹50 वसूल किए जाने का मामला उठाया, इस पर एसडीएम ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया था एक ज्ञापन भी आया था बिल्डिंग के बाहर रेट लिस्ट लगाई गई है लोग निर्धारित से ज्यादा पैसे क्यों दे रहे हैं, बैठक में जगन्नाथ रथ यात्रा, मोहर्रम त्योहार एवं सावन के महीने में आने वाले त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने के लिए चर्चा की गई और उनके रूठ तय की है।

बैठक के दौरान आमंत्रित पत्रकारों कवरेज करने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी तो एसडीएम ने वीडियो रिकॉर्डिंग करने से मना कर दिया, पत्रकारों ने इसे एसडीएम की तानाशाही बताते हुए प्रेस की स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप बताया, बैठक में अधिकांश समय तक चुटकुले बाजी चलती रही, बैठक में एसडीएम मुनव्वर खान के अलावा एसडीओपी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी संधीर चौधरी, सहित बड़ी संख्या में पार्षद प्रतिनिधि और नागरिक एवं पत्रकार मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version