अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान के तहत विकास खंड खुनियांव में खंड विकास अधिकारी खुनियांव ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि संपूर्णता अभियान जो 04 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत की गई तथा जनपद को 30 सितंबर 2024 तक आकांक्षात्मक जनपद की श्रेणी से मुक्त करने के लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पी.एन. यादव, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मो. अरशद, कृषि विशेषज्ञ संजीव कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र, एडीओ महिला कुंतकली आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हरेंद्र नाथ पांडेय, पीयूष कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार, सर्वजीत यादव, राकेश पाठक, मोईदुर्रहमान, तारिक खान, वीरेन्द्र कुमार आदि सचिव तथा शिव कुमार दूबे, अजय यादव सहित अन्य ग्राम प्रधान तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
