जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियनशिप जीतने वाली भोपाल पुलिस की महिला टीम का पुलिस आयुक्त ने किया सम्मान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियनशिप जीतने वाली भोपाल पुलिस की महिला टीम का पुलिस आयुक्त ने किया सम्मान | New India Times

63 वीं अंतर जिला पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता मध्य जोन जिला सीहोर में आयोजित हुई, जिसमें जिला राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम एवं भोपाल ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

जिसमें भोपाल से कई महिलाओं ने भी भाग लिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जिसमें महिला कबड्डी, टेबल टेनिस, 10 km दौड़, 5 km दौड़, साइकिलिंग दौड़, आदि खेलो में मेडल अपने नाम किए एवं कई आरक्षक ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और चैंपियनशिप जीती।

चैंपियनशिप जीतने वाली महिला पुलिस टीम का पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस आयुक्त श्री एसपी अखिल पटेल द्वारा सम्मान किया एवं खिलाड़ियों की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीl

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version