अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने 2 से अधिक छात्रों को कुलपति से मिलने के लिए एक तुगलगी फरमान जारी किया है। जारी फरमान में लिखा है कि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जी से अपनी समस्या को लेकर 02 छात्र ही मिल सकते हैं। यदि 02 से अधिक संख्या में मिलना चाहते हैं, तो कृपया थाना प्रभारी, बागसेवनियां से अनुमति लेकर ही प्रवेश करें।
इस फरमान को लेकर एनएसयूआई ने विरोध किया है। छात्र नेता रवि परमार का कहना है कि छात्रों को कुलपति से मुलाक़ात के लिये अगर ऐसे तुगलगी फरमानों का सामना करना पड़ता है तो ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फ़ैसले को वापस लेना होगा।
रवि परमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक छात्र हितों के हनन के मामले बड़ते ही जा रहे हैं सरकार को छात्रसंघ चुनाव पर अपना रुख़ स्पष्ट करना होगा । रवि परमार का कहना है कि अगर यह फरमान वापस नहीं लिया गया तो कुलपति की सद्बुद्धि के लिए एनएसयूआई सद्बुद्धि यज्ञ करेगी।
