रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर जनपद पंचायत मेघनगर में सेवारत लेखापाल सज्जनसिंह कंठालिया के सेवानिवृत्त के अवसर पर पंचायत सचिव संघ स्टाफ व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। मेघनगर जनपद सभागार में अभिनंदन कर शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।

पत्रकारों एवं क्षेत्रीय विधायक ने भी शिरकत की
जनपद हाल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों सरपंच सचिव व कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारों ने भी सहभागिता की। अपने स्नेहिल उद्बोधन में उपस्थित जनों ने सज्जन सिंह कंठालिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समय नियोजन ता सहित आत्मीय व्यवहार सादगी सेवा समन्वय की सराहना की।

आयोजित समारोह जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया सीईओ अंतरसिंह डावर वरिष्ठ सहायक ग्रेड हरिलाल झाड़ कमल सिंह नायक, सचिव संघ के मोतीसिंह नायक, लाखन सिंह चौहान, देवीसिंह दातला, किशोर नायक, हमीर सिंह असाडा, वाला पारगी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये सम्मान में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कंठालिया ने सेवाकालीन प्रसंग बताए कहा पहली सर्विस स्वास्थ्य विभाग में लगी फिर कुछ समय बाद ग्रामीण विकास जनपद कार्यालय में सहायक ग्रेड से सफ़र शुरू हुआ प्रमोशन होते हुए लेखापाल बने राणापुर व मेघनगर जनपद में लंबा कार्यकाल पूर्ण हुआ सभी जगह जनप्रतिनिधि सरपंच सचिवों प्रशासन एव अधिकारीयो का अच्छा सहयोग स्नेह पाया सेवाकालीन कार्य चुनौतियां भी आती है कभी कठोर सहकर्मियों के बीच निर्णय लेने होते किंतु मन से किसी के प्रति दुर्भावना पुरवागृह नहीं होने चाहिए। यह लेखापाल की पोस्ट काजल की कोठरी के समान भी कभी होती है सेवा तक इससे बेदाग निकलना ईश्वर का आशिर्वाद है।
कंठालिया ने कहा आज तक आरोप प्रत्यारोप तों ठीक एक भी डीई तक नहीं लगी यह ईश्वरीय आशीर्वाद सबका स्नेह सहयोगी कर्मचारियों का प्रेम पूर्वक व्यवहार से संपन्न। आपने मेघनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सरपंच सचिवों के सहयोग कहा जो अपने गृहक्षेत्र की जनपद में कार्य करने का अनुभव होता है वह बहुत अजीब सभी ने अपार स्नेह दिया।
एक दशक में दो जनपद अध्यक्ष विभिन्न दलों के साथ ताल-मेल मैती भाव सोहार्द सम रहा। सेवानिवृत्त पश्चात गृहग्राम रम्भापुर पहुंचने पर परिवार जनों व परिजनों ने तिलक लगाकर सम्मान स्वागत किया।
यह पत्रकार रहे उपस्थित राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, लखन देवाणा, फारुक शेरानी, निशार पठान
विधायक वीर सिंह भूरिया भी पहुंचे रंभापुर सम्मान कर कहा कंठालिया बाबूजी बहुत ही नेक एवं सरल इंसान हैं
मेघनगर विकासखंड के ग्राम रम्भापुर बाजार से राममंदिर तक ढ़ोल घमाकों बैंड-बाजे के साथ जुलूस के रूप में कंठालिया दम्पति राम मंदिर पहुंचे भगवान के दरबार में मत्था टेक भविष्य में श्रेष्ठ कार्य करने समाज हित व आध्यात्मिक क्षेत्र में शेष जीवन की आकांक्षा हेतु भगवान से आशिर्वाद की कामना की। देर रात्रि रम्भापुर में परिजनों व परिचितों गणमान्य जनों का मिलने का सिलसिला लगातार जारी रहा हजारों स्नेहीजनों के मध्य सहभोग एवं भोज का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
