भारतीय किसान यूनियन ने किया खीरों थाना का घेराव, किसानों की मांगों पर योगी सरकार नहीं दे रही है ध्यान | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​भारतीय किसान यूनियन ने किया खीरों थाना का घेराव, किसानों की मांगों पर योगी सरकार नहीं दे रही है ध्यान | New India Timesभारतीय किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर बीते दो माह से अधिक समय से लगातार खीरों ब्लॉक परिसर मे धरना दिया जा रहा है लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं, जिससे नाराज होकर किसान यूनियन ने 9 नवंबर गुरुवार को आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया जिसमें उन्नाव जनपद के हिलौली ब्लॉक के किसान भी पहुंचे। गुरुवार की शाम सभी किसानों ने खीरों थाने का घेराव किया, इस दौरान थाना अध्यक्ष खीरों संजय सिंह से किसानो के बीच काफी झड़प भी हुई। ​भारतीय किसान यूनियन ने किया खीरों थाना का घेराव, किसानों की मांगों पर योगी सरकार नहीं दे रही है ध्यान | New India Timesककिसानों का कहना था कि कई महीनो से धरना चल रहा और कई बार थाने का घेराव भी किया गया किन्तु थानाध्यक्ष संजय सिंह हर बार उन्हे आश्वासन दे देते हैं।  आज-तक एक भी मामले का निस्तारण नहीं कर सके। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु स्वरूप शुक्ला ने बताया कि बीते दो माह से चल रहे धरना के बाद किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा पंचायत में आकर समस्याओं के समाधान की बात नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि खीरों पुलिस सफ़ेदपोश नेताओं व जिला बदर गुंडों के संरक्षण में कार्य कर रही है, जिसके कारण दो महीने से किसान धरने पर बैठे हैं, फिर भी किसानों को न्याया नहीं दे सकी खीरों पुलिस। धरने के मुख्य मुद्दे खीरों पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को न्याय न मिलना , वर्षों से नहरों में पानी न आना , क्षेत्र में चल रही विजली की परेशानी , क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कें , अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि प्रमुख हैं । जिसके कारण हम लोगो ने खंड विकास अधिकारी खीरों के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गुरुवार को बड़ी पंचायत लगाकर आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है।

 इस मौके पर खीरों , लालगंज और हिलौली ब्लॉक के किसान मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु ने कहा कि जब-तक न्याय नहीं मिलेगा तब-तक धरना जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version