सी एम राइज शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सी एम राइज शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर | New India Times

“बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ एवं उनका संरक्षण योजना” के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता के निर्देश पर  सी एम राइज शासकीय पदमा राजे कन्या उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय कंपू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

सी एम राइज शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर | New India Times

विधिक साक्षरता शिविर में ज़िला न्यायाधीश श्री श्याम सुंदर झा ने लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), गुड टच व बैड टच, महिलाओं व बच्चों के लिए टोल फ्री नंबर  1090 व 1098 के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे ने मूल अधिकार व मूल कर्तव्य के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।विधिक साक्षरता शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठखंड श्री तपन धारगा ने मोटर व्हीकल एक्ट के व्यवहारिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा सायबर अपराध, मोबाईल का सावधानी पूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी बताया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने  नि:शुल्क विधिक सहायता, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा हिट एंड रन मामलों के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश एवं  नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया।

सी एम राइज शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर | New India Times

विधिक साक्षरता शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठखंड श्री तपन धारगा ने मोटर व्हीकल एक्ट के व्यवहारिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा सायबर अपराध, मोबाईल का सावधानी पूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी बताया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने  नि:शुल्क विधिक सहायता, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा हिट एंड रन मामलों के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश एवं  नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रीना अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधिक साक्षरता शिविर में मिली जानकारी से मिले लाभ को जीवन में सहजकर रखने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माया भेलसेवाले ने किया। इस अवसर पर, वरिष्ठ शिक्षक श्री नरोत्तम गर्ग, श्रीमती प्रीतीबाला लचौरिया, रजनी शर्मा, निधि शर्मा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रीना अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधिक साक्षरता शिविर में मिली जानकारी से मिले लाभ को जीवन में सहजकर रखने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माया भेलसेवाले ने किया। इस अवसर पर, वरिष्ठ शिक्षक श्री नरोत्तम गर्ग, श्रीमती प्रीतीबाला लचौरिया, रजनी शर्मा, निधि शर्मा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

By nit

Exit mobile version