जमुनापुर परासिया में बनी हुई नाली की असामाजिकतत्वों ने की तोड़ फोड़ | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जमुनापुर परासिया में बनी हुई नाली की असामाजिकतत्वों ने की तोड़ फोड़ | New India Times

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जमुनापुर परासिया में ग्रामीणों द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी की नाली निर्माण कराया जाए जिससे ग्राम के मुख्य सड़क पर पानी का निकास व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके जिसको लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र कुर्मी सचिव एवं सह सचिव द्वारा पंचायत राशि से करीब 3.70 लाख लागत से विगत समय पहले नाली का निर्माण कराया गया था जो की दिनेश दुबे के मकान से लेकर ग्राम की पुलिया तक किया गया था जिसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है और दिनांक 28 जून दिन शुक्रवार को विगत रात्रि के समय असामाजिक तत्वों द्वारा बनी हुई नाली निर्माण की तोड़फोड़ की गई जिसकी जानकारी लगते ही सरपंच देवेंद्र कुर्मी दिन रविवार को मौके स्थल पर पहुंचे एवं नाली का मुआयना किया। पूरी घटना को लेकर घोर निन्दा की। वहीं सरपंच से पत्रकारों ने जब इस सम्बन्ध में बात की गई तो सरपंच द्वारा कहा गया कि ग्राम की समस्या के लिए यह नाली का निर्माण कराया गया था लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा इसकी तोड़फोड़ की गई है जिसकी शिकायत पुलिस थाना देवरी में की जाएगी एवं तोड़फोड़ की गई नाली का जल्द ही पुनः निर्माण कराया जाएगा जिससे ग्राम में पानी निराकरण की समस्या ना हो सके साथ ही पंचायत के विकास कार्य में जिस प्रकार असामाजिक तत्वों द्वारा यह कृत किया जा रहा है यह बहुत ही गलत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version