मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भारत सरकार खेल व युवा मामले मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खो खो फेडरेशन इंडिया के साथ खेलों में बालिकाओं के उत्थान एवं उन्नति को नेशनल स्तर पर खेलो इंडिया अस्मिता कार्यक्रम में विशिष्ठ अथिति के रूप में बुलाए गए जिला ओलंपिक संघ सचिव व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ कार्य समिति सदस्य नरेंद्र कुमार त्यागी का खेलों के प्रति समर्पण व खिलाड़ियों के उत्थान को निरंतर सराहनीय प्रयास के लिए खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व आयोजकों द्वारा जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया गया। नरेंद्र त्यागी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है ग्रामीण अंचलों में एक से एक ऊर्जावान युवक युवतियां खेल रहे हैं उन्हें सही मंच प्रदान करने एवं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने को खो खो फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एम एस त्यागी, अशोक त्रिपाठी, रविकांत मिश्रा, विपिन बिहारी, राय नायक जी, रविंद्र गुज्जर, पवन सिंह, डॉक्टर विनय गुप्ता, लक्ष्मी कांत शुक्ला के नेतृत्व में केकेएफआई निरंतर कार्य कर रहा है। जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर भी इसके लिए निरंतर प्रयत्न शील है। खिलाड़ियों के लिए साधन संसाधन सुविधाएं जुटाने को निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में खूब मौके मिल रहे हैं। जल्द शाहजहांपुर में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर के डी सिंह प्रमोद पांडेय, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, राहुल कबड्डी, अजय पाल वर्मा, ब्रजेश कुमार, संजय देवेश बाजपेई, सुनील तिवारी, शिव कुमार, अनिल अवस्थी, आशुतोष शुक्ला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
