भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, उनको और उनके साथियों को टारगेट करने के बाद अब उनके ससुर को भी बनाया गया निशाना | New India Times

साबिर खान,‌ लखनऊ/नई दिल्ली, NIT:

भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, उनको और उनके साथियों को टारगेट करने के बाद अब उनके ससुर को भी बनाया गया निशाना | New India Times

भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यालय से मौखिक आदेश जारी होते हैं, लिखित में योगी आदित्यनाथ सरकार कभी गलती नहीं करती और ना ही यूपी पुलिस को कभी गलती करने देती है। वैसे सरेआम संविधान की धज्जियां उड़ाने का ठेका योगी सरकार ने ही ले रखा है। मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है, जबरन फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों रामपुर गए भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को एसओजी और एसटीएफ लगाकर जबरन रोका गया और अवैध हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई। हरदोई में गए सतपाल तंवर को बलपूर्वक रोककर गिरफ्तार कर लिया है और फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अब बिजनौर के चांदपुर पहुंचने पर भीमसेना के चीफ सतपाल तंवर समेत 60 से ज्यादा लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई। अंदर तक हिला देने वाली घटना यह है कि तंवर के चांदपुर आने की वजह से उनके ससुर यानी निशा तंवर एडवोकेट के पिताजी शिवचरण सिंह मुंशीजी और एक अन्य दलित युवक सचिन राज को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। आरोप है कि चांदपुर सिविल जज (जूनियर डिविजन) उनको जमानत देने के एवज में 25 हजार रुपयों की रिश्वत मांग रही रही थीं और रिश्वत ना देने की वजह से उनको जमानत नहीं दी गई।

अभी अलीगढ़ में मुकेश जाटव और गौरव जाटव के परिवार से मिलने जाते वक्त यूपी पुलिस ने सतपाल तंवर को जबरन रोक लिया और गिरफ्तार करने के भरसक प्रयास किए। दोबारा अलीगढ़ जाने की जिद्द पर अड़े भीम सेना के मुखिया ने मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक औरंगजेब के परिवार से मिलने जाने के भरसक प्रयास किए लेकिन वहां भी यूपी पुलिस ने घेराबंदी करके उनको पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत में मारे गए आकाश जाटव में परिवार से मिलने तंवर निकल पड़े तो यूपी पुलिस ने आगरा से आगे नहीं बढ़ने दिया। वहां भी उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए।

दलित समाज की प्रखर आवाज भीमसेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर के संवैधानिक मौलिक अधिकारों को कुचलते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़े जुल्म कर रही है। अब तो यह जुल्म की आग उनके परिवार तक आ पहुंची है। उनकी पत्नी निशा तंवर एडवोकेट के पिताजी शिवचरण सिंह मुंशीजी को फर्जी मुकदमा लगाकर जेल में डाला गया है जबकि वे घटना के दिन सहारनपुर के देवबंद के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनको ऑपरेशन की तारीख दी हुई है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उनको दो बार हार्ट अटैक आ चुका है और वे हाई शुगर के मरीज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version