पीयूष मिश्रा / परसराम साहू, सिवनी (मप्र), NIT;
सागर जिले के देवरी विकासखण्ड में स्थित खेल युवा कल्याण विभाग के इन्डोर स्टेडियम में रविवार को क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्धाटन कार्यक्रम विभाग द्वारा तय किया गया था परन्तु ठीक आयोजन के दिन में आनन फानन में भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्यक्रम रद्द कर स्टेडियम को तालाबन्द कर सील कर दिया गया।
प्रशासन के इस फैसले से नाराज क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिसा, उपाध्यक्ष दोप्ती रजक, जनपद अध्यक्ष आचल आठया, मंडी उपाध्यक्ष कैलाश पटेल ने इसे अलोकतान्त्रिक घटना बताया और स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठ गये। मामले को लेकर फजीहत होने से घबराये खेल विभाग के अधिकारी मुंह छुपाते फिर रहे हैं।
सरकारी कार्यकम में लगातार हो रहे हस्तक्षेप को लेकर जनप्रतिनिधिओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और विधायक हर्ष यादव बैठे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं।
