सबका साथ हमारा विकास | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240626-WA0009.mp4
New India Times

मेघनगर आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के औद्योगिक क्षेत्र का मेघनगर शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। मेघनगर जब ग्राम पंचायत
का दायित्व निभा रहा था तो मेघनगर कस्बा विकास के चक्र में घूम रहा था। किंतु जब से नगर परिषद बनी है तब से मेघनगर शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है यह बात ओर है की मेघनगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं अध्यक्षिता महोदय ने मेघनगर को विकास के साथ-साथ नगर वासियों की भी सुध ले रहे थे किंतु बीते वर्षों से मेघनगर नगर परिषद विकास के नाम पर विनाश की राजनीतिक खेल रही है।

सबका साथ हमारा विकास | New India Times

ज्ञात रहे मेघनगर की नल जल योजना लगभग 31.32 करोड़ की योजना स्वच्छ जल सप्लाई करने की योजना भारत सरकार की थी किंतु नगर की नगर परिषद नगर वासियों को स्वच्छ जल की जगह मट मेला पानी पिलाकर भारत सरकार की स्वच्छ नल जल योजना को हंसी का पत्र बना रही है। उसी तरह मेघनगर में सड़क को लेकर भी नगर परिषद की लापरवाही सामने आ रही है। वर्तमान नगर पुरातत्व विभाग की खोज का विषय बना हुआ है।

सबका साथ हमारा विकास | New India Times

नगर में टूटी फुटी आधी अधूरी नालिया सड़कों पर बहने को अभीषक्त है तो सड़के अपनी दुर्दशा पर समाधान कर रही है कहीं सड़के तो दूरबीन से देखने पर भी नहीं दिख रही है कई सड़के आधी अधूरी बनी हुई है तो इन सड़कों पर राहगीर प्रतिदिन गिरकर गंभीर घायल हो रहे हैं। जब तक सड़के पूरी बनेगी तब तक बनी हुई सड़के अपना अस्तित्व खो देगी अगर हम जन चर्चा पर चर्चा करें तो सड़के भ्रष्टाचार की बलि चढ़ चुकी है।

बताते हैं की सड़कों का ठेका नगर परिषद ने अपने चाहते को दिया जिससे नगर परिषद चाह कर भी घटिया निर्माण पर ठेकेदार से चर्चा नहीं कर सकती। चौराहे पर चर्चा तो यह तक चल रही है की सरकार का धन बर्बाद हो रहा है। उससे नगर परिषद को कोई चिंता नहीं है नगर परिषद के कार्णधार तो अपनी राजनीति रोटियां सेखने में मस्त है।

स्मरण रहे की देश में मोदी जी की सरकार प्रदेश में मोदी जी की सरकार तो नगर परिषद में भी मोदी जी की पार्टी की सरकार और यही कारण है की ना तो दिल्ली सरकार ध्यान दे रही है और ना ही प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है स्थानीय नगर परिषद सरकार की तो हम बात ही नहीं कर सकते क्योंकि सबका साथ हमारा विकास की राजनीति में नगर का विनाश हो रहा है ओर नेताओं की तो उड़कर लग रही है।

नगरवासीयों एवं ग्रामीणों की लंबे समय से परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया ने मेघनगर आजाद चोक झाबुआ रोड का कार्य तत्काल शुरू करने के लिए लिखा पत्र।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version