अकोट नन्दी पेठ नूरानी मस्जिद गली में नाली कार्य नहीं होने के कारण स्थानीय लोग नाराज़, ठेकेदार द्वारा कार्य में देरी से बूढ़े, बच्चे, महिला हो रहे हैं परेशान | New India TimesOplus_131072

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट नन्दी पेठ नूरानी मस्जिद गली में नाली कार्य नहीं होने के कारण स्थानीय लोग नाराज़, ठेकेदार द्वारा कार्य में देरी से बूढ़े, बच्चे, महिला हो रहे हैं परेशान | New India Times

अकोट के नन्दी पेठ परिसर में नूरानी मस्जिद की गली में नालियों का कार्य पिछले दो तीन महीनों से ज्यादा समय से चल रहा है लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अब बारिश के मौसम में गली में काफी कीचड़ हो रहा है जिससे स्थानीय नागरिकों को घर जाने के लिए छोटी छोटी लकड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे नर्क भरी जगह में कोई बुजुर्ग गिर गया या किसी बच्चे को चोट आ गई तो इसका जिम्मेदार कोन होगा?

लोगों का कहना है कि शायद इस छोटी गली में मुस्लिम समुदाय के लोगों के होने के कारण उन्हें जानबूझ कर काम में देरी कर तकलीफ दी जा रही है। लोगों का सवाल है कि आखिर यह कार्य पिछले दिनों से बंद किस कारण है। इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। लोगों ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि क्या यह छोटे से रास्ते की नालियों के कार्य को साल लग जायेगा या इस कार्य में कोई बड़ा झोल है
इसकी पुष्टि जिला अधिकारी द्वारा सर्वेशन अधिकारी से ही होगी।
क्या इन वरिष्ठ अधिकारियों से उम्मीद लगाना ठीक होगा या ठेकेदार अपने मर्जी से कार्य पूरा करेगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version