पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, महिला कांग्रेस ने बेशर्म का झाड़ लगाकर किया विरोध | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, महिला कांग्रेस ने बेशर्म का झाड़ लगाकर किया विरोध | New India Times

शहर के विभिन्न रोड पर पहली बरसात में ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके पूर्व सरिता भगत ने नगर निगम में कमिश्नर के नाम ज्ञापन दिया था कि बरसात के पहले गड्ढे भरे जाएं ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके लेकिन गूंगी बेहरी निगम एवं महापौर आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं।

इसके लिए महिला कांग्रेस ने आज सिंधी बस्ती चौराहे पर गड्ढों के अंदर बेशर्म का झाड़ लगाकर कुंभकरण की नींद में सोई बुरहानपुर की महापौर को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया और आने वाली दुर्घटना ना हो उसको लेकर समुचित व्यवस्था करने की बात कही। इस प्रदर्शन में सरिता राजेश भगत, अर्चना सितारे, मीनाक्षी महाजन, उज्जवला सोनवाने, मीरा चौहान, अरुण शिवालकर, अरुण जोशी महाराज, रियाजुल हक़ अंसारी, अजय रघुवंशी, दिनेश शर्मा, कमलेश शाह आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version