भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में स्मृति दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि, ग्राम भावसा, ग्राम खामनी और ग्राम खारी पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में स्मृति दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि, ग्राम भावसा, ग्राम खामनी और ग्राम खारी पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष | New India Times

ग्राम भावसा के बूथ नं 296 पर भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रुप मे मनाया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने स्व. मुखर्जी जी के व्यक्तित्व को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा। आज़ाद भारत में कश्मीर के लिए उनके बलिदान को याद किया। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी बुरहानपुर राकेश गुलाबचंद पूर्वे ने बताया कि ग्राम भावसा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने ग्राम खामनी के बुथ नं 294 और ग्राम खारी के बुथ नं 299 पर भी पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम चौंडी में कार्यकर्ताओ से भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितीन महाजन, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, जिला उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह बरने, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर,  निलेश पाटिल, भीमा भाई, किरण पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बुरहानपुर श्री संजय वारुड़े द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version