शादी से लौट रहे बाइक सवार ब्रेकर से उछलकर गिरे, एक महिला और उसके डेढ़ वर्ष पुत्र की हालत गंभीर | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240624-WA0104.mp4
New India Times

गौरझामर खैराना मार्ग पर बाइक पर ब्रेकर से जंप मार जाने के कारण बाइक पर सवार मियां बीवी और तीन बच्चे घायल हो गए हैं, बाइक पर  पांच लोग सवार थे, घटना उसे समय घटित हुई जब साली के शादी समारोह से लौट कर अपने घर गढ़ाकोटा जा रहे बाइक सवार शोएब खान की पत्नी शबाना 30 साल, पुत्र डेढ़ साल का ओवैस, पुत्री तमन्ना 12 साल एवं रेशम 10 साल सभी घायल हो गए हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240624-WA0105.mp4

सभी को 108 एंबुलेंस से देवरी के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शबाना 30 साल की हालत गंभीर होने और डेढ़ साल के पुत्र ओबेस की हालत गंभीर होने के कारण सभी को सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version