मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी व नगर निगम की टीम ने बहादुरगंज पचराहे के आसपास सड़क के दोनों साइड पर दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से सड़क पर कर रखे अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के समय नगर आयुक्त ने दुकानदारों से सड़क पर अवैध रूप से रखे सामानों को दुकानों के अंदर करवाया गया तथा दुकानदारों, सब्जी व फल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि यदि सड़क पर भविष्य में अवैध अतिक्रमण पाया गया, तो सम्बंधित के विरुद्ध जुर्माना आदि की कार्यवाही की जाएगी, जिसके वो स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही महानगर में यातायात को सुगम बनाने के लिए दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।
इसके साथ ही दुकानों के सामने खड़े वाहनों के मालिकों से अपने-अपने वाहनों को नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने का अनुरोध किया गया। अभियान में नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक हरवंश दीक्षित, सम्पति विभाग की टीम व प्रवर्तन दल टीम मौजूद रही।
