बालक छात्रावास में मनाया गया नशामुक्ति जागरूकता शिविर, छात्रों ने ली नशा ना करने की शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बालक छात्रावास में मनाया गया नशामुक्ति जागरूकता शिविर, छात्रों ने ली नशा ना करने की शपथ | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज बालक छात्रावास उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों के मध्य नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

बालक छात्रावास में मनाया गया नशामुक्ति जागरूकता शिविर, छात्रों ने ली नशा ना करने की शपथ | New India Times

इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि आज के युग में नशाखोरी सबसे बड़ी समस्या है इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज और व्यक्तियों सभी को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी। तभी इस समस्या का अंत होगा।

बालक छात्रावास में मनाया गया नशामुक्ति जागरूकता शिविर, छात्रों ने ली नशा ना करने की शपथ | New India Times

साथ ही सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉक्टर मनोज अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नशा वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है, जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्राणघातक रोगों को जन्म देता है और व्यक्ति को धीमी गति से मृत्यु शैया पर पहुंचा देता है। अकेले हमारे देश में प्रतिवर्ष लगभग 12 से 15 लाख लोगों की नशे की वजह से मौत हो रही है।

बालक छात्रावास में मनाया गया नशामुक्ति जागरूकता शिविर, छात्रों ने ली नशा ना करने की शपथ | New India Times

कार्यक्रम में नशा मुक्ति से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता छात्रों को तत्काल पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई एवं संकल्प पत्र भरवा गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version