दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
प्रतापगढ़ जिले के मानधाता विकास खण्ड के हैसी परजी में आयोजित सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्नाथगंज विधानसभा के विधायक डाॅ० आर० के० वर्मा ने कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता के हर सुख दुःख में हम साथ खड़े हैं। कई सड़कों का चौड़ीकरण बहुत जल्द होने जा रहा है। पहली प्राथमिकता विश्नाथगंज से मांधाता के सड़क की चौड़ीकरण की रहेगी।
