संदीप शुक्ला, भिंड, NIT; ​भिंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता; लूटमार और हत्या के आरोपी गिरफ्तार  | New India Timesभिंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उसने काफी समय से फरार चल रहे एक हत्यारोपी के साथ साथ लूटमार व नकबजनी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद कर ली  है।

मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिला के मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नवंबर की रात चोरों ने दुकान से चोरी की थी। चोरों ने राकेश जैन की दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे, जिसकी रिपोर्ट राकेश ने मेहगांव थाने में कराई थी।  20/11/2016 को पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा को मुखबिर से सूचना मिली,  जिसके आधार पर  मनेपुरा तिराहा थाना पवई में दबिश देकर मुकेश पुत्र सीताराम नरवरिया निवासी कृपे के पुरा को गिरफ्तार पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के  घर से सोने की दो चूड़ी और दो अंगूठी व एक जंजीर करीब 4 तोला तथा चांदी की 6 जोड़ी तोड़ियां जप्त की। इसके बाद में वहां से रवाना होकर मुडियाखेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास अबदेश नरवरिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की,  पूछताछ के बाद अबदेश के घर से  पुलिस को करीब 5 किलो चांदी के पुराने आभूषण मिले। सोने के आभूषणों की कुल कीमत 125000 है और चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 220000 रुपए आंकी गई है। ​भिंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता; लूटमार और हत्या के आरोपी गिरफ्तार  | New India Timesआरोपी मुकेश नरवरिया और अबदेश नरवरिया से पूछताछ करने पर मेहगांव के सदर बाजार में दुकान की चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

फरार इनामी  हत्यारोपी गिरफ्तार :-

मिली जानकारी के मुताबिक 1/12/2015 को आरोपी अश्वनी पुरोहित, लकी शास्त्री, अन्ना पंडित एवं शिवम शर्मा पर एक साथ मिलकर यूको बैंक के पास लश्कर रोड भिंड पर सानू उर्फ़ अभिषेक चौहान को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस घटना की रिपोर्ट सोनू के चाचा जयराज सिंह चौहान ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले के तीन आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके थे मुख्य आरोपी अश्वनी पुरोहित घटना के बाद से ही फरार था,  जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड की अनुशंसा पर पुलिस महानिरिक्षक मध्य प्रदेश द्वारा ₹15000 का इनाम घोषित कर दिया गया था। 

आरोपी अश्वनी पुत्र देवेंद्र पुरोहित निवासी ग्राम लावन हाल में आर्य नगर भिंड का निवासी था,  इस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीम बनाकर भिंड के आलावा ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, इटावा, मैनपुरी,  दिल्ली, अहमदाबाद में तलाश किया जा रहा था परंतु इसका पता नहीं चला इसके बाद सूत्रों से जानकारी मिली अश्वनी पुरोहित आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में अपने पिता के दोस्त श्याम सिंह गुर्जर के रिश्तेदार रुस्तम सिंह गुर्जर के ट्रांसपोर्ट पर काम कर रहा है तथा दिल्ली जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा निरीक्षक आसिफ मिर्जा बेग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका जिसमें अश्वनी पुरोहित एवं रुस्तम सिंह गुर्जर मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।पियों ने स्वीकार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version