कलेक्टर ने गांव में जाकर पिलाई 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने गांव में जाकर पिलाई 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई | New India Times

जिले में पल्स पोलियो अभियान 23 जून से 25 जून तक चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के गांवों में जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। कलेक्टर द्वारा विकासखंड राणापुर के टिकड़ी  बोड़िया एवं उपस्वास्थ्य केंद्र ग्राम ढ़ेकल बड़ी में पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई।

कलेक्टर ने गांव में जाकर पिलाई 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई | New India Times

भ्रमण के दौरान कुछ उपस्वास्थ्य केंद्र बंद पाए गए। संबंधित से जानकारी लेने पर पता चला की उपस्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में फलियों में घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिला रही हैं। कलेक्टर ने स्वयं गांव के फलिए में जाकर देखा की स्वास्थ्य विभाग का अमला बहुत मेहनत कर रहा है। कलेक्टर ने कहा की कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से ना छुटे।

कलेक्टर ने गांव में जाकर पिलाई 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई | New India Times

पूरे जिले में 1046 पोलियो टीम के द्वारा बूथ स्तर एवं घर घर जाकर जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो  की दवाई पिलाई जा रही हैं। जिले में 2 लाख 4 हजार बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस अभियान अंतर्गत जिला अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जो ड्यूटी अनुसार बूथ का निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर ने गांव में जाकर पिलाई 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई | New India Times

ग्राम पंचायत टिकड़ी बोड़िया में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा हैं या नहीं। यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की योजना के लाभ से वंचित हैं तो उन्हें भी शासन की योजनाओं का लाभ दी जाने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version