उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी हिदायत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी हिदायत | New India Times

जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत व महानगर में यातायात को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने महानगर क्षेत्र के सदर बाजार से बहादुरगंज तक सड़क के दोनों साइड पर दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं आदि द्वारा अवैध रूप से सड़क पर कर रखे गए अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के समय उप नगर आयुक्त ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से रखे सामानों को दुकानों के अंदर करवाया गया तथा दुकानदारों, सब्जी व फल विक्रेताओं आदि को निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य में सड़क पर अवैध अतिक्रमण पाया गया, तो सम्बंधित के विरुद्ध जुर्माना तथा सामान जब्तीकरण आदि की कार्यवाही की जाएगी, जिसके वो स्वयं ज़िम्मेदार होंगे।

साथ ही महानगर में यातायात को सुगम बनाने के लिए दुकानदारों, व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा भी की गई। इसके साथ ही दुकानों के सामने खड़े वाहनों के मालिकों से अपने-अपने वाहनों को नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने का अनुरोध किया गया।

अभियान में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी के साथ मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक हरवंश दीक्षित, सम्पति विभाग की टीम व प्रवर्तन दल टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version