अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खुनियांव विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबहा निवासी कौशल कुमार गौतम की पुत्री गरिमा गौतम ने श्रेष्ठ स्कूल योजना एनटीए की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल ही है। जिस पर लोगों ने बधाई दिया है। गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी परिणाम में गरिमा गौतम ने विभिन्न विषयों की कुल 400 अंकों की परीक्षा में 180 अंक पाकर आल इंडिया 965 वीं रैंक हासिल किया है। गरिमा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया है। चाचा अशोक कुमार गौतम ने बताया कि खुनियांव विकास के कम्पोजिट विद्यालय गौरडीह में कक्षा आठ की अध्यनरत बालिका उक्त परीक्षा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र छात्रों के लिए 11 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा में सफल होने पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता व ख्याति प्राप्त विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा एवं आवास की सुविधा मुहैया कराई शजाती है। वहीं बालिका की इस सफलता को लेकर क्षेत्रीय लोगों में प्रधानाध्यापक लाल बहादुर, शिक्षक उमेश चंद्र, केदारनाथ आजाद, जय किशोर गौतम, डा जेपी, ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान पिंगल प्रसाद, राधेश्याम गौतम, डॉ राजकुमार अशोक कुमार आदि लोगों ने बधाई दी है।
