शाहरुख ने रोहित बनकर की युवती से दोस्ती, फिर बनाया इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

शाहरुख ने रोहित बनकर की युवती से दोस्ती, फिर बनाया इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव | New India Times

जिला धार के तहत सादलपुर की रहने वाली एक  युवती के साथ शाहरुख निवासी चौकी सेवरा ने रोहित बनकर दोस्ती की फिर युवती के फोटो आदि खींचकर शादी का दबाव बनाया युवती को पता चला कि उक्त युवक मुस्लिम समुदाय का है तो वह उससे दूरियां बनाने लगी, ऐसे में वह आए दिन युवती पर दबाव बना रहा था और शादी की धमकी देने लगा गुरुवार की शाम जब युवती जूनेद के मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाइयां लेने गई तो वहां पर शाहरुख भी पहुंच गया और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा ऐसे मे युवती ने शोर मचाया तो आसपास के अनेक लोग इकट्ठा हो गए मौका देखकर शाहरुख वहां से फरार हो गया इधर मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग भी थाने पर पहुंचे इधर मामले में पुलिस ने शाहरुख के साथ उसके साथी जुनैद निवासी केसूर को भी आरोपी बनाया है। जुनैद द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी पुलिस ने मामले में दोनों ही आरोपी को  गिरफ्तार किया है।

इधर हिंदू संगठनों के लोगों ने उक्त मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनाएं घटित ना सादलपुर थाने पर आसपास का बल, वज्र वाहन आदि भी पहुंच चुके थे सादलपुर  थाने पर बदनावर टी आई दीपक चौहान कानवन टी  आई राम सिंह राठौड़ सादलपुर थाना प्रभारी श्रीमती सवीता चौधरी एवं बदनावर एसडीओपी शेर सिंह भूरिया थाने पर उपस्थित रहकर पूरी घटनाक्रम पर नजर लगाए हुए थे सैकड़ो की संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version