कर्नाटक के राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आगाज़ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

कर्नाटक के राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आगाज़ | New India Times

इंदौर जाल सभागार में स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता  महोत्सव का खुशनुमा आगाज़ हुआ। जिसमें बतौर खास मेहमान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने शिरकत की। साथ में विशेष अतिथि महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, विधायक सतीश  मालवीय, समाजसेवी हेमेंद्र मतलानी, स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने दीप रोशन कर किया।

अपने मुख्य संबोधन में राज्यपाल गेहलोत ने कहा कि इंदौर पत्रकारिता का गढ़ रहा है  जहाँ के पत्रकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पत्रकारिता को एक नई ऊँचाई प्रदान की। इसी वजह से इंदौर के पत्रकारों की लेखनी को देश में गंभीरता से लिया जाता है।

मूर्धन्य पत्रकार राहुल बारपुते की सादगी, प्रभाष जोशी की मुहावरेदार भाषा, राजेंद्र माथुर के राजनीतिक विश्लेषण, शरद जोशी के चुटीले व्यंग्य, वेद प्रताप वैदिक का अंतरराष्टीय राजनीति में पकड़ और अभय छजलानी जैसे पत्रकारों  की भाषा आज भी हम सबको प्रेरित करती है। वैसे भारत की पत्रकारिता का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

गेहलोत ने सभी पत्रकारों को आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक पत्रकारिता करे। उन्होंने विकसित भारत को बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। गहलोत ने पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सिलसेलवार उल्लेख किया।

अपने संबोधन में उत्तम स्वामी ने कहा पत्रकारों को चाहिए कि वे उन आडंबरों और अंधविश्वासों का जोरदार पर्दाफ़ाश करे ने आगे कहा कि इंदौर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी ही नहीं है वरन मीडिया की भी राजधानी है, अतः यहाँ पर मीडिया की एक  विशाल यूनिवर्सिटी बनना चाहिए।

खारीवाल ने बताया कि पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई थी और यह 16 वा वर्ष है। इस महोत्सव में  मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, यू. पी, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के सैकड़ों पत्रकार और शोधार्थी छात्र भाग ले रहे है।

अतिथि स्वागत रचना जौहरी, सुदेश गुप्ता,नीलेश खरे, आसिफ शाह ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह संदीप जोशी, शीतल राय, प्रदीप सिंह राव ने प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने किया। आभार आकाश चौकसे ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version